1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और कटरीना की 'भारत' के सेट की ये नई तस्वीरें और वीडियो फिल्म के लिए बढ़ा देंगी उत्सुकता

सलमान और कटरीना की 'भारत' के सेट की ये नई तस्वीरें और वीडियो फिल्म के लिए बढ़ा देंगी उत्सुकता

 Published : Aug 22, 2018 09:21 am IST,  Updated : Aug 22, 2018 09:21 am IST

सलमान खान और कटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। दोनों ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फैंस बेसब्री से दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

Salman Khan and Katrina Kaif- India TV Hindi
Salman Khan and Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। दोनों ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फैंस बेसब्री से दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन इनके चाहने वाले उस समय और भी ज्यादा उत्सुकत हो गए जब हाल ही में कैट ने 'माल्टा' से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इसके बाद से ही कहा जाने लगा कि फिल्म में यह लुक भी हो सकता है। इन दिनों फिल्म के सेट के काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

अब एक बार फिर से फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं वीडियो में सलमान अपनी मां सलमा खान का हाथ थामें सीढ़ियां चढ़ते और घूमते हुए दिखाई दिए। अब सलमान के जीजा और 'भारत' के को-प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने फिल्म के शूटिंग लोकेशन से काफी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

इस वीडियो में 'भारत' की पूरी टीम अपने कैमरे के साथ शूटिंग के लिए बिल्कुल तैयार दिख रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अतुल ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "21वां दिन, माल्टा में भारत की लोकेशन पर।" गौरतलब है कि फिल्म में सलमान और कैट के अलावा दिशा पटानी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन