1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने इस अंदाज में पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज', वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

सलमान खान ने इस अंदाज में पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज', वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

 Published : Jul 14, 2019 09:22 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 12:03 am IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 'बॉटल कैप चैलेंज' पूरी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 'बॉटल कैप चैलेंज' पूरी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जी हां सलमान खान की यह वीडियो काफी शानदार है और रहे भी क्यों नहीं बॉलीवुड के दबंग खान सलमान का अंदाज ही निराला है तो चैलेंज करने का तरीका भी काफी अलग होगा। इन दिनों हर तरफ बॉटल कैप चैलेंज तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म और टीवी सेलिब्रिटीज भी अपने अंदाज में इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी बॉटल कैप चैलेंज को एटेंप्ट किया है देखिए फिर क्या हुआ।

वीडियो की बात करें तो सलमान खान ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान जिम के अंदर हैं। पहले तो वे राउंड किक के लिए पोज लेते हैं मगर घूमने से पहले ही रुक जाते हैं। इसके बाद वे अधखुले बॉटल के ढक्कन को फूंक से उड़ा देते हैं। फिर वे सहयोगी के हाथ से बॉटल लेते हैं और पानी पीते हैं। इस बीच वे प्रसंसकों के लिए पानी बचाने का संदेश भी देते हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा है-  डोन्ट पकाओ, पानी बचाओ।

सलमान से पहले कई सारे बॉलीवुड सितारे इस चैलेंज ले चुके हैं। जहां एक तरफ विद्युत जामवाल ने तीन बोतलों को एक ही बार में अनकैप्ड किया वहीं कुणाल खेमू ने कॉमिकल अंदाज में इस टास्क को अंजाम दिया। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, अक्षय कुमार, सुष्मिता सेन, टाइगर श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारों ने इस चैलेंज को कबूला।

सलमान खान की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज भारत को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर  इन दिनों वे अपकमिंग फिल्म दबंग 3 की तैयारियों में जुटे हैं। इसके अलावा वे सतीश कौशिक की फिल्म कागज का निर्माण भी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सतीश ने सोशल मीडिया पर सलमान के प्रति आभार व्यक्त किया था साथ ही ये भी कहा था कि वे तेरे नाम के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं।

Also Read:

कैसी है 'सुपर 30'? ऋतिक रोशन की Ex वाइफ ने किया पहला मूवी रिव्यू

Ex वाइफ के बाद अब पिता राकेश रोशन ने ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' के लिए दिया ये बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन