1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शाहरुख खान को कहा 'हीरो', SRK ने ऐश्वर्या के मैनेजर को आग से बचाया था

सलमान खान ने शाहरुख खान को कहा 'हीरो', SRK ने ऐश्वर्या के मैनेजर को आग से बचाया था

 Published : Oct 30, 2019 09:30 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 09:56 pm IST

सलमान खान ने शाहरुख खान को हीरो कहा है।

सलमान खान ने शाहरुख...- India TV Hindi
सलमान खान ने शाहरुख खान को कहा 'हीरो', SRK ने ऐश्वर्या के मैनेजर को आग से बचाया था

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को सलमान खान ने असली हीरो कहा है। सलमान खान ने शाहरुख खान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, वीडियो में शाहरुख खान के कपड़ों में आग लगी है और सलमान की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें सलमान कह रहे हैं- हीरो वो होता है जो आग में कूदकर, बुझाकर बचाता है। देखिए वीडियो-

Nach Baliye 9: प्रिंस नरूला-युविका चौधरी होंगे 'नच बलिए 9' के विनर!

दरअसल, दिवाली के मौके पर बच्चन परिवार (Bachchan Family) के घर पर ग्रैंड पार्टी थी, इस पार्टी में बॉलीवुड से कई बड़े सितारे अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख खान भी अपनी वाइफ गौरी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की मैनेजर अर्चना सदानंद (Archana Sadanand) के कपड़ों में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। लेकिन किंग खान आगे बढ़े और अपनी सूझबूझ से ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान बचा ली। इस हादसे में अर्चना का दायां हाथ और पैर जल गया। बताया जा रहा है कि वो 15 प्रतिशत जली हैं। उन्हें नानावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिड डे छपी खबर के मुताबिक अर्चना उस वक्त अपनी बेटी के साथ कोर्टयार्ड में थीं, और वहां सजे दियों से उनके कपड़ों में आ लग गई थी। इस हादसे में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने समझदारी दिखाई और उन्हें आग से बचाया और अर्चना को थोड़ी ही इंजरी हुई।

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में बनेंगी मेहमान, सुनिए उनके सुपरहिट गाने 

शाहरुख खान के इस सूझ बूझ की तारीफ फराह खान ने भी ट्वीट करके की है, और साथ ही उन्होंने अर्चना के जल्दी ठीक होने की कामना भी की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन