1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बारिश में भीगते फैन के लिए उतार दी अपनी टी-शर्ट

सलमान खान ने बारिश में भीगते फैन के लिए उतार दी अपनी टी-शर्ट

 Published : Jun 17, 2017 07:10 am IST,  Updated : Jun 17, 2017 07:10 am IST

सलमान के फैन ने सिर्फ उनसे मिलने के लिए उनके इंटरव्यू खत्म होने तक का इंतज़ार किया। बल्कि जोरदार बारिश में वो फैन पूरी तरह से भीग चुका था।

salman
- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की बात करें तो वह हमेशा ही अपनी फिल्मों और अपने फैंस को ले कर चर्चा में रहे हैं। इन दिनों सलमान अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। ऐसे में हमें आए दिन उनसे जुड़ी कोई न कोई घटना सुनने को मिलती है। हाल ही में हुई ऐसी एक घटना को पढ़कर आप भी मुस्कुराने लगेंगे। इसे भी पढ़ें: इस डर से पाकिस्तान में नहीं रिलीज हो रही है 'ट्यूबलाइट'

दरअसल बात तब की है जब सलमान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में व्यस्त थे, तभी उनका एक फैन भी बाहर एक कोने में खड़े होकर उनका इंतज़ार बेसब्री से कर रहा था।  सलमान के फैन ने सिर्फ उनसे मिलने के लिए उनके इंटरव्यू खत्म होने तक का इंतज़ार किया। बल्कि जोरदार बारिश में वो फैन पूरी तरह से भीग चुका था। 

अपना इंटरव्यू खत्म होते ही जब सलमान अपने दूसरे इंटरव्यू के लिए अपनी टी-शर्ट बदलने जा रहे थे तभी उनकी नज़र अपने भीगे हुए फैन पर गयी। इतने में ही सलमान ने उसे पूरी तरह से भीगा देख तुरंत अपनी टी-शर्ट उतारी और अपने फैन की तरफ मुस्कुराते हुए फेंक दी। उनके ऐसा करने के बाद फैन सहित आसपास के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 

इंटरव्यू खत्म होने के बाद सलमान उससे मिले और उसी टी-शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया। साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि अगर तुम मुझे खुश करना चाहते हो तो जितना ज्यादा हो सके इस टी शर्ट को पहनो। इस घटना के बाद एक बार फिर सलमान ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए सबके दिलों को जीत लिया है।

क्या ट्यूबलाइट के प्रचार के लिए सलमान खान ने छेड़ा भारत-पाकिस्तान युद्ध का मुद्दा?

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन