1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की हीरोइन पूजा डडवाल 15 साल बाद करने जा रही हैं फिल्मों में वापसी

सलमान खान की हीरोइन पूजा डडवाल 15 साल बाद करने जा रही हैं फिल्मों में वापसी

 Published : Feb 07, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Feb 07, 2020 01:06 pm IST

सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में नजर आई हीरोइन पूजा डडवाल बॉलीवुड में शॉर्ट फिल्म के साथ वापसी कर रही हैं।

salman khan and pooja dadwal- India TV Hindi
सलमान खान और पूजा डडवाल

सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में नजर आ चुकी हीरोइन पूजा डडवाल बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। पूजा 15 साल बाद एक शॉर्ट फिल्म 'शुकराना गुरु नानक देव जी का' से वापसी कर रही हैं। पूजा ने बॉलीवुड में 1995 में आई फिल्म 'वीरगति' से डेब्यू किया था। शुकराना को सुरेंद्र सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में पूजा के साथ अनीशा शर्मा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

फिल्म के पोस्टर लॉन्च पर पूजा ने कहा - ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। इस फिल्म में कई ऐसी घटनाएं हैं जिनसे मैं गुजर चुकी हूं। फिल्म की शूटिंग 20 फरवरी से पंजाब में शुरू होने वाली है। पूजा सबसे पहले गोल्डन टैंपल जाकर माथा टेकेंगी उसके बाद पंजाब में 3 दिन शूट करेंगी।

आपको बता दें पूजा कुछ दिनों पहले ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) से ग्रसित हो गई थीं। जिसका इलाज कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उस समय सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे। सलमान ने उनका पूरा ध्यान रखा था और 10 महीनों तक उनका खर्चा भी उठाया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन