1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बांधे जैकलिन की तारीफों के पुल, बोले उनसे बेहतर कोई नहीं

सलमान खान ने बांधे जैकलिन की तारीफों के पुल, बोले उनसे बेहतर कोई नहीं

 Published : May 22, 2018 03:14 pm IST,  Updated : May 22, 2018 03:14 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नाडिज को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि फैंस के बीच इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है।

Salman- India TV Hindi
Salman

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नाडिज को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि फैंस के बीच इनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। वहीं दूसरी सलमान का मानना है कि मौजूदा पीढ़ी में जैकलिन फर्नाडिज से बेहतर कोई अभिनेत्री नहीं है। हाल ही में 'रेस 3' की टीम फिल्म का प्रचार करने के लिए माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे।

इस मौके पर सलमान और जैकलिन को हाल ही में रिलीज हुए ‘रेस 3’ के रोमांटिक गाने 'हीरिये' पर थिरकते देखा गया। शो की जज माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत के दौरान जैकलिन ने 'एक दो तीन' गीत को रीक्रिएट करने पर अपनी भावनाएं जाहिर की। जैकलिन ने कहा, "उन्हें नहीं पता था कि भगवान उन पर इतना मेहरबान होंगे कि उन्हें 'एक दो तीन' जैसे प्रतिष्ठित गीत को गाने और उस पर डांस करने का मौका मिलेगा।"

इससे पहले जैकलिन अपनी बात पूरी कर पाती, सलमान ने तुरंत उन्हें रोका और कहा कि वह इस पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हैं। सलमान खान ने यह भी कहा, "मौजूदा पीढ़ी में आपसे बेहतर कोई और नहीं है।" गौरतलब है कि यह फिल्म ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन