1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शेयर किया 'प्यार करोना' गाने का टीज़र, कल यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज

सलमान खान ने शेयर किया 'प्यार करोना' गाने का टीज़र, कल यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज

 Published : Apr 19, 2020 12:25 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 01:28 pm IST

सलमान खान ने लॉकडाउन में गाना रिकॉर्ड किया है। उनके गाने प्यार करोना का टीज़र रिलीज हो गया है।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने वाले हैं। उन्होंने अपने चैनल के लिए एक स्पेशल गाना भी रिकॉर्ड किया है। इस गाने का नाम 'प्यार करोना' है जो सोमवार को रिलीज किया जाएगा। सलमान ने आज गाने का टीज़र रिलीज किया है। टीज़र शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- 'मैं अपने हैंडल से पोस्ट कर रहा हूं ताकि आपको पता चल सके कि मेरे यूट्यूब चैनल पर कल, मेरा क्या? यह हमारा है! गाना कल रिलीज होगा। आशा करता हूं आप इसे हैंडिल कर सकें।'

टीज़र में सलमान खान सबको नमस्ते और आदाब कर रहे हैं। यह गाना कोरोना से जंग पर बनाया गया है। गाने के बोल प्यार करोना ऐतबार करोना है। प्यार करोना गाने के लिरिक्स सलमान खान और हुसैन दलाल ने लिखे हैं। यह गाना साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है।

इंडिया टीवी के सूत्रों के अनुसार, सलमान खान ने एक वीडियो भी शूट किया है, जो उन्होंने खुद पर फिल्माया है।

सलमान खान के स्पोक्सपर्सन और मैनेजर जॉर्डी पटेल ने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा, 'हां, उन्होंने एक बहुत ही बढ़िया गाना रिकॉर्ड किया है। इस गाने को इस समय की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया गया है। इसे सलमान ने ही लिखा है और अपनी आवाज दी है।  

सलमान इससे पहले 'मैं हूं हीरो तेरा', 'तू ही तू हर जगह' और 'हैंगओवर' सहित कई हिट गानों को लिख चुके हैं। एक्टिंग के अलावा उन्हें लिखने, गाने और पेंटिंग करने का भी शौक है। बता दें कि सलमान इस संकट की घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की भी मदद कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन