1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपनी MAMI को लेकर किया पोस्ट, कहा- 'अब वो पराई हो गईं'

सलमान खान ने अपनी MAMI को लेकर किया पोस्ट, कहा- 'अब वो पराई हो गईं'

 Published : Jul 22, 2019 08:46 am IST,  Updated : Jul 22, 2019 09:24 am IST

सलमान खान ने अपनी MAMI को लेकर किया पोस्ट, कहा- 'अब वो पराई हो गईं'

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह अपनी लाफस्टाइल से जुड़ी वीडियो शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर एक पल के लिए आप सोच में पड़ जाएंगे। सलमान ने अपनी 'मामी' को लेकर एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही कैप्शन में लिखा है- मामी अब पराई हो गईं। आप इस वीडियो को देखने के बाद कुछ और सोचें इस पहले हम आपको बता देते हैं कि आखिर पूरा माजरा है क्या?

दरअसल बात यह है कि सलमान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरी मामी अब पराई हो गई। आग वह कहते हैं जब से उनका नाम बदला है वह पराई हो गईं हैं। सलमान कहते हैं जब इसका नाम बदला उसका दिमाग खराब हो गया है और प्राइस भी बढ़ गई है। वीडियो के अंत में जब आपको सलमान अपनी 'मामी' से मिलवाएंगे और वह एक सब्जी है।

गौरतलब है कि सलमान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। वहीं तबू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ को भी दर्शकों ने पसंद किया।

सोशल मीडिया पर सलमान खान काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सलमान खान ने फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन