1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: सलमान खान संग करना चाहते हैं काम, तो डाउनलोड कीजिए ये एप

VIDEO: सलमान खान संग करना चाहते हैं काम, तो डाउनलोड कीजिए ये एप

 Published : Sep 20, 2017 03:19 pm IST,  Updated : Sep 20, 2017 03:19 pm IST

सलमान खान को इंडस्ट्री में नए लोगों को मौका देने के लिए पहचाना जाता है। आज वह कई हस्तियों के गॉड फादर बन चुके हैं। एक बार फिर किसी प्रतिभा की तलाश में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने नया तरीका भी खोज निकाला है। दबंग खान का कहना है कि वह अपनी...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को इंडस्ट्री में नए लोगों को मौका देने के लिए पहचाना जाता है। आज वह कई हस्तियों के गॉड फादर बन चुके हैं। एक बार फिर किसी प्रतिभा की तलाश में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने नया तरीका भी खोज निकाला है। दबंग खान का कहना है कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए 'बिंगइनटच' मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से नई प्रतिभाएं तलाश रहे हैं। सलमान ने मंगलवार को एक मिनट का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा है, "आज मुझे महसूस हो रहा है कि मैं आपके लिए कुछ करूं। नहीं समझे? मैं आपको बताऊंगा। परिवार के लिए बीइंगइनटच..एक खास तोहफा है। तोहफा यह है कि इस एप्लिकेशन में स्पेशल ऑडिशन सेक्शन है।"

उन्होंने कहा, "आप सभी प्रतिभाशाली हैं.. कोई नर्तक है, गायक है या अभिनेता। इसलिए इस एप्लिकेशन पर प्रोफाइल और वीडियो लिंक डालकर अपनी प्रतिभा को सामने लाएं।" सलमान ने कहा कि निर्देशक मुकेश छाबड़ा द्वारा वीडियो लिंक को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा, "एक बार आप शॉर्टलिस्ट हो जाते हैं, तो हम मिलेंगे। कहां? सेट पर।" (संजय दत्त की पूर्व पत्नी ने पेस पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप, गौरी खान 5 बॉडीगार्ड संग पहुंची थीं बचाने)

सलमान ने कहा कि पहली प्रतिभा वह फिल्म की नायिका के चयन के लिए देख रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम पहली जो प्रतिभा देख रहे हैं, वह सलमान खान की अगली फिल्म की नायिका के चयन के लिए है। ऑल द बेस्ट..जल्दी से प्रोफाइल भेजो।" गौरतलब है कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन