1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब न्यूयार्क में अचानक कैटरीना के लिए गाने लगे सलमान खान

...जब न्यूयार्क में अचानक कैटरीना के लिए गाने लगे सलमान खान

 Published : Jul 14, 2017 12:36 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 12:36 pm IST

सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों न्यूयॉर्क में आईफा का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं। पिछले कुछ वक्त से ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में सलमान ने कैटरीना को उस वक्त हैरान कर दिया।

salman- India TV Hindi
salman

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों न्यूयॉर्क में आईफा का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं। पिछले कुछ वक्त से ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में सलमान ने कैटरीना को उस वक्त हैरान कर दिया, जब वह एक सम्मेलन के दौरान ही कैटरीना के लिए 'हैपी बर्थडे' गाने लगे। गौरतलब है कि कैटरीना का आगामी 16 जुलाई को जन्मदिन है। कैटरीना और सलमान गुरुवार शाम इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवॉर्डस के संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे। इस दौरान शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, कृति सैनन, सुशांत राजपूत और वरुण धवन ने भी अपने-अपने आइफा अनुभवों को शेयर किया।

जब सलमान की बारी आई तो उन्होंने अनुपम खेर से पूछा कि पुरस्कार समारोह कब होने वाला है। इसके बाद सलमान ने मजाकिया लहजे में कहा, "मैं तारीखें याद नहीं रहती हैं। मुझे केवल एक तारीख याद रहती है और वह है कैटरीना कैफ का जन्मदिन।" इसके बाद सलमान थोड़ा रुके और फिर कहा कि कैटरीना का जन्मदिन 16 जुलाई को है। उसके बाद उन्होंने गाना शुरू कर दिया, 'हैपी बर्थडे टू यू.. हैपी बर्थडे डियर कैटरीना।' इस पर कैटरीना मुस्कुराकर रह गईं। इस दौरान अभिनेत्री से जब पूछा गया कि उनके लिए कौन सी ऐसी चीज यादगार है, जो उन्होंने 18 साल की उम्र में की थी, कटरीना ने कहा, "मैं सलमान से मिली थी।"

सलमान से जब पूछा गया कि वह कटरीना के लिए क्या योजना बना रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "यह कोई राष्ट्रीय पर्व नहीं है।" सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, "इंडिया में तो छुट्टी है अब यूएस में भी हो जाएगी।" (IIFA 2017: एक बार फिर दिखी सलमान और कैटरीना के बीच हॉट कैमेस्ट्री)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन