1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेपाल के सबसे अमीर आदमी के घर शादी में पहुंचे सलमान, चांदी के मंडप में हुए फेरे

नेपाल के सबसे अमीर आदमी के घर शादी में पहुंचे सलमान, चांदी के मंडप में हुए फेरे

 Published : Apr 29, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 03:02 pm IST

नेपाल के कारोबारी और उद्योगपति विनोद चौधरी के बेटे वरुण की शादी में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, सुपरस्टार सलमान खान सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

1- India TV Hindi
1

नई दिल्ली: नेपाल के कारोबारी और उद्योगपति विनोद चौधरी के बेटे वरुण की शादी में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, सुपरस्टार सलमान खान सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। वरुण का विवाह आभूषण डिजाइनर राजुकमार तोंग्या की बेटी अनुश्री से हुआ।

यह शादी यहां के जग मंदिर में हुई। शादी समारोह शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चला। सलमान खान काले सूट में बहुत फब रहे थे। वह अपने बॉडीगार्डो के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे और वर-वधू को बधाई दी। वह कुछ ही देर में वहां से निकल गए।

s
s

शादी में शामिल हुई अन्य हस्तियों में शत्रुघन सिन्हा, रजनीकांत की पत्नी और फिल्म निर्माता-गायिका लता, बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद अरसद, फिलीपींस के नेता फनार्डिड मार्कोस, फोर्ब्स के सीईओ और अध्यक्ष माइकल एस.पेरलिस सहित कमल नाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता भी मौजूद थे।

स्लाइड में देखिए भव्य शादी की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन