1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Throwback: जब मां का यूं ख्याल रखते दिखे थे सलमान खान, फैंस के दिल को छू गया था वीडियो

Throwback: जब मां का यूं ख्याल रखते दिखे थे सलमान खान, फैंस के दिल को छू गया था वीडियो

 Published : Sep 30, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 12:45 pm IST

सलमान खान और उनकी मां का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो फैंस के दिल को छू गया है।

salman khan with mother video viral - India TV Hindi
सलमान खान और उनकी मां का वीडियो वायरल  Image Source : INSTA: INSTANTBOLLYWOOD/BEINGSALMANKHAN

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों की शूटिंग में भले ही कितना बिजी हों, लेकिन वो परिवार के लिए वक्त जरूर निकालते हैं। चाहे घर में कोई फंक्शन हो या फिर परिवार के किसी सदस्य का बर्थडे या एनिवर्सिरी जैसा कोई खास दिन हो, सलमान अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते अक्सर नज़र आते हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वो अपनी मां का खास ख्याल रखते हैं। 

ये वीडियो साल 2018 का बताया जा रहा है, जब सलमान 'भारत' मूवी की शूटिंग कर रहे थे। वो शूटिंग पर अपनी मां को लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान वो अपनी मां का हाथ पकड़कर उन्हें सीढ़ियां चढ़ाते देखे गए थे। इस उम्र में मां का पूरा ध्यान रखने के लिए फैंस सलमान की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

इससे पहले भी सलमान विदेश में सड़क पार करते वक्त अपनी मां का पूरा ख्याल रखते दिखाई दिए थे। इस वीडियो ने फैंस का दिल छू लिया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान 'टाइगर 3' की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी थे, लेकिन रिएलिटी शो बिग बॉस 15 की शूटिंग के लिए वे मुंबई वापस लौट आए।

इसके अलावा सलमान 'अंतिम' फिल्म में भी नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन