1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी पूजा हेगड़े

'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी पूजा हेगड़े

 Published : Feb 11, 2020 09:40 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 10:18 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में रोमांस करती नजर आएंगी। प्रोड

salman khan nad pooja hegde- India TV Hindi
सलमान खान और पूजा हेगड़े

सलमान खान हर साल ईद पर एक जबरदस्त फिल्म लेकर आते हैं। ईद 2021 की सलमान खान अभी से अनाउंसमेंट कर चुके हैं। ईद 2021 में सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ 'हाउसफुल 4' एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रोमांस करती नजर आएंगी। 

फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने पूजा के फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस होने की खबर कंफर्म की है। साजिद ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया, पूजा के साथ हाउसफुल 4 में काम करने के बाद हमे लगा कि वह इस फिल्म के लिए परफेक्ट रहेंगी। उनका स्क्रीन प्रिसेंस कमाल का है और सलमान खान के साथ जोड़ी अच्छी लगेगी। यह कहानी को नयापन लाने में मदद करेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान की लेडी लव एक छोटे शहर की लड़की दिखाई जाएगी। पूजा हेगड़े साउथ की कई फिल्मों में एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभा चुकी हैं तो वह इस रोल में आसानी से ढल जाएंगी। दोनों किरदारों के बीच बहुत प्यारी लव स्टोरी है और पूजा का ट्रैक साजिश के उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।

सलमान खान ने कुछ समय पहले अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने ट्वीट किया था- अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर रहा हूं... कभी ईद कभी दिवाली। कहानी और प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्ट फरहाद समजी कर रहे हैं।

सलमान खान 2020 में ईद पर फिल्म राधे लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन