1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस, इलाज तक के लिए नहीं है पैसे

गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस, इलाज तक के लिए नहीं है पैसे

 Published : Mar 19, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 04:20 pm IST

सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘वीरगति’ में उनके साथ नजर आ चुकीं अदाकारा पूजा डडवाल काफी खराब हालातों में हैं। दरअसल हाल में खबर आई है कि पूजा इन दिनों टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि, वह अपने इलाज के..

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘वीरगति’ में उनके साथ नजर आ चुकीं अदाकारा पूजा डडवाल काफी खराब हालातों में हैं। दरअसल हाल में खबर आई है कि पूजा इन दिनों टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि, वह अपने इलाज के लिए खर्च तक नहीं जुटा पा रही हैं। बता दें कि पूजा पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीवी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अब इस मुसीबत की घड़ी में उनके घरवालें भी उनका साथ छोड़ चुके हैं। एक वेबसाइट संग बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि उन्होंने अपने इलाज के लिए सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है।

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, "मुझे 6 महीने पहले ही पता चला है कि मुझे टीबी है। मैंने मदद के लिए सलमान से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है। शायद मेरा वीडियो देखने के बाद वह मेरी मदद करेंगे। मेरे पास बिल्कुल पैसे नहीं हैं। मैं चाय पीने तक के लिए दूसरों पर निर्भर हूं।" खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि पूजा की बीमारी के कारण ही उनके पति और परिवारवालों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है।

पूजा का कहना है कि, वह काफी सालों से गोवा में एक कसीनों चलाया करती थीं। लेकिन अब उनकी माली हालत बहुत खराब हो गई है। वहीं दूसरी सही इलाज न मिल पाने की वजह से पूजा की तबीयत और खराब होती जा रही है। वह लगातार कमजोर हो रही हैं। गौरतलब है कि उन्हें 'वीरगति', 'सिंदूर की सौगंध' और 'हिन्दुस्तान' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन