1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Facebook-WhatsApp के दौर में सलमान खान ने फैंस के लिए लिखा ये खास लेटर

Facebook-WhatsApp के दौर में सलमान खान ने फैंस के लिए लिखा ये खास लेटर

 Published : Jul 21, 2019 07:07 am IST,  Updated : Jul 21, 2019 07:12 am IST

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शूटिंग से समय निकालकर सलमान अपने फैंस के लिए आए दिन तरह-तरह का वीडियो शेयर करते हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। शूटिंग से समय निकालकर सलमान अपने फैंस के लिए आए दिन तरह-तरह का वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में सलमान ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लेटर लिखते हुए नजर आ रहे हैं और बाद में बोलते हैं 'पोस्ट कर दो'। आपको बता दें कि सलमान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'पुराना फैशन'

सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।कभी वे एक्सरसाइज वीडियो डालते हैं तो कभी परिवार के साथ समय गुजारते नजर आते हैं। यही नहीं, सलमान खान इन दिनों बहुत जोर-शोर से 'दबंग 3' की शूटिंग में भी लगे हैं।शूटिंग के दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।'दबंग 3' में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी और फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुआ सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन