1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'संदीप और पिंकी फरार' के फर्स्ट लुक में निडर पुलिस ऑफिसर के लुक में दिखें अर्जुन कपूर

'संदीप और पिंकी फरार' के फर्स्ट लुक में निडर पुलिस ऑफिसर के लुक में दिखें अर्जुन कपूर

 Published : Oct 31, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 03:13 pm IST

अर्जुन कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनकी इस फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। इसमें अर्जुन एक निडर पुलिसकर्मी के लुक में दिखाई दे रहे हैं।

arjun kapoor- India TV Hindi
arjun kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनकी इस फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। इसमें अर्जुन एक निडर पुलिसकर्मी के लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड में अपनी 10 फिल्मों की यात्रा में एकमात्र बदलाव ही अचल बना रहा है। अर्जुन ने मंगलवार को ट्वीट किया, "10वीं फिल्म पहला सच.. बदलाव ही अचल है! फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। संदीप और पिंकी फरार।"

अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। इनकी पहली ही फिल्म को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। इसके बाद अर्जुन कई तरह की अलग-अलग भूमिकाएं पर्दे पर उतारते हुए नजर आ चुके हैं।

दिबाकर बनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन हरियाणा के एक पुलिस कॉस्टेबल की भूमिका में हैं। यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अर्जुन ने बनर्जी की देखरेख में इस भूमिका की तैयारी की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस में सभी रैंकों के साथ बातचीत की और वह प्रशिक्षण अकादमी भी गए। वह यथार्थवादी और अलग तरह के पुलिसकर्मी का किरदार निभाना चाहते थे। फिल्म 3 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर से उनके साथ  परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। (‘फिरंगी’ के लिए दुआ मांगने गर्लफ्रेंड संग शिरडी पहुंचे कपिल शर्मा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन