1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त ने ऐसा क्या किया कि पड़ोसियों को बुलानी पड़ी पुलिस

संजय दत्त ने ऐसा क्या किया कि पड़ोसियों को बुलानी पड़ी पुलिस

 Published : Apr 16, 2016 03:22 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 03:23 pm IST

संजय दत्त के जेल से बाहर आने पर जश्न मनाना अभी तरक खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में संजय दत्त के पड़ोसियों ने उनसे परेशान होकर उनके खिलाफ शिकायत की है।

sanjay- India TV Hindi
sanjay

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पार्टी का शौक किसी से भी छुपी नहीं है। संजय दत्त के जेल से बाहर आने पर जश्न मनाना अभी तरक खत्म नहीं हुआ है। या फिर यूं कहें कि वह फिर से अपनी पुरानी जिंदगी में वापस लौट रहे हैं। क्योंकि ऐसा ही कुछ संजू बाबा के स्वभाव में देखने को मिला है। हाल ही में संजय दत्त के पड़ोसियों ने उनसे परेशान होकर उनके खिलाफ शिकायत की है। दरअसल मामला था देर रात तक पार्टी करने का। रात के करीब 2.15 बजे संजय दत्त के डॉक्टर दम्पति ने पुलिस को फोन कर उनके खिलाफ शिकायत की।

इसे भी पढ़े:- जेल के बाहर भी आजादी फील नहीं कर पा रहे हैं संजू बाबा

खबरों के अनुसार संजय दत्त के पड़ोसी उनके देर रात तक लाउड म्यूजिक बजाकर पार्टी करने की वजह से परेशान थे। वह संजू बाबा इन पार्टियों से इतने तंग आ गए कि उन्होंने पुलिस में उनकी शिकायत कर दी। खबरों के अनुसार उनके पड़ोसियों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं है इस तरह की लेट नाइट पार्टी उनके घर में चलती ही रहती हैं और लाउड म्यूजिक से परेशान होने का सिलसिला भी काफी वक्त से चलता आ रहा है।

शिकायत करने के बाद पुलिस  संजय दत्त के घर पहुंची तो गई लेकिन फिर भी स्पीकर सुबह करीब 4 बजे तक बंद नहीं हुए। खबरों की माने तो संजय दत्त के जेल जाने से पहले भी इसी तरह की पार्टी हुआ करती थीं और अब जेल से बाहर आने के बाद भी उनके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया है। संजय के पड़ोसियों का कहना है कि अब वह खुद ही इस मामले पर संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता से बात करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन