1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, लिखा-सेलिब्रेशन हर साल के जैसा भव्य नहीं है

संजय दत्त ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, लिखा-सेलिब्रेशन हर साल के जैसा भव्य नहीं है

 Published : Aug 22, 2020 11:14 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 11:53 pm IST

संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

sanjy dutt- India TV Hindi
संजय दत्त ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं Image Source : INSTAGRAM/DUTTSANJAY

अभिनेता संजय दत्त इस साल परिवार के साथ सादे तरीके से गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। अभिनेता ने शनिवार को एक तस्वीर ट्वीट किया, जिसमें वह गणपति की मूर्ति के सामने पत्नी मान्यता के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "यह सेलिब्रेशन हर साल के जैसा भव्य नहीं है लेकिन बप्पा के प्रति हमारा विश्वास वैसा ही है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह त्योहार हमारी जिंदगी की सभी मुश्किलों को खत्म कर दे और सभी को अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां मिले। गणपति बप्पा मोरया।"

अभिनेता संजय दत्त को लंग कैंसर हुआ है। फैंस ने उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए कमेंट सेक्शन में भाग लिया।

एक यूजर ने लिखा, "उत्सव तब बड़ा होगा, जब आप अपनी लड़ाई जितेंगे। जैसे की आपने अपने जीवन की सभी लड़ाईयां जीती हैं। इससे भी जीत जाएंगे, क्योंकि उनके आशीर्वाद से कोई भी मुश्किल नहीं आएगी। जहर दवा में बदल जाएगा।"

11 अगस्त को सांस लेने में समस्या और सीने में तकलीफ के शिकायत के साथ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दत्त ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया था कि वह इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन