1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 25 फरवरी को जेल से रिहा होंगे संजय दत्त

25 फरवरी को जेल से रिहा होंगे संजय दत्त

 Written By: IANS
 Published : Feb 22, 2016 08:34 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 08:35 pm IST

पुणे: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवदा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

पुणे: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवदा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि संजय 25 फरवरी को सुबह लगभग 9 बजे जेल से बाहर आएंगे और उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनकी अगवानी करेंगे।

अधिकारी ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध के साथ कहा कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दत्त परिवार की ओर से प्रस्तावित एक छोटे स्वागत समारोह के अनुरोध को खारिज कर दिया, क्योंकि दत्त के तमाम प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के वहां उपस्थित रहने की संभावना है।

संजय को मिलती रही है राहत

  • अक्टूबर 2013 में फर्लो मिला, जिसे बाद में 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया।
  • जनवरी 2014 में 30 दिनों का परोल मिला, जिसे 60 दिन और बढ़ाने की इजाजत मिली।
  • दिसंबर 2014 में यरवदा जेल प्रशासन ने 14 दिन के फर्लो का आवेदन मंजूर किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन