मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने अपनी मां नर्गिस दत्त की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावनात्मक श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा, "मैं आज जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं। मुझे आपकी बहुत याद आती है। संजय ने सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत मां नर्गिस के साथ एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की, जो बॉलीवुड में उनके सफर की शुरुआत से पहले ली गई थी।
Related Stories
सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट करते हुए संजय दत्त ने लिखा, "मैं आज जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं। मुझे आप की बहुत याद आती है।" संजय अपनी मां के बहुत करीब थे और संजय की डेब्यू फिल्म रिलीज होने से महज कुछ दिन पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। संजय दत्त भारत में कैंसर रोगियों के लिए काम करने वाले 'नर्गिस दत्त फाउंडेशन' की भी देखभाल करते हैं।
नर्गिस दत्त को हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। नर्गिस ने वर्ष 1955 में सुनील दत्त से शादी की थी। संजय फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'तोरबाज' के लिए किर्गिस्तान में शूट कर रहे है और इसके अलावा वह तिग्मांशु धुलिया की 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' में भी नजर आएंगे।