1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: धमाकेदार है Padmaavat का नया डायलॉग प्रोमो, आपने देखा?

VIDEO: धमाकेदार है Padmaavat का नया डायलॉग प्रोमो, आपने देखा?

 Published : Jan 24, 2018 10:47 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 10:47 pm IST

यह फिल्म 3डी और आईमैक्स में रिलीज की जाएगी। यह हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी...

padmaavat- India TV Hindi
padmaavat

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। दीपिका, रणवीर और शाहिद कपूर अभिनित यह फिल्म बदले हुए नाम  के साथ 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बिग बॉस के फिनाले में फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस फिल्म का नया डायलॉग प्रोमो सामने आया है।

यह फिल्म 3डी और आईमैक्स में रिलीज की जाएगी। यह हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी।

अभी तक इस फिल्म में शाहिद कपूर के राजपूत डायलॉग को ही सुना होगा लेकिन अब इस नए डायलॉग प्रोमो में फिल्म के विलेन रणवीर सिंह की आवाज और उनका अंदाज भी देखने को मिला। इसमें रणवीर सिंह की आवाज में चुनौती और उस चुनौती को स्‍वीकार करते शाहिद कपूर की आवाज सुनाई दे रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन