1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब रिलीज होगा संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर

जानिए कब रिलीज होगा संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का टीजर

 Published : Apr 21, 2018 02:50 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 02:50 pm IST

राजकुमार हीरानी की फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे एक्टर्स हैं, फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

संजू- India TV Hindi
संजू Image Source : PTI

मुंबई: अपनी आगामी फिल्म 'संजू' के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त निर्माता राजकुमार हीरानी ने बताया कि फिल्म का टीजर मंगलवार सुबह रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 24 अप्रैल को आईपीएल मैच के दौरान इसे रिलीज करने की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा, "जहां तक मैं समझता हूं, हम इसे मैच से पहले ही लॉन्च कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम इसे 24 अप्रैल को सुबह लॉन्च करेंगे और शाम को यह मैच के दौरान दिखाया जाएगा।"

'व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट' द्वारा आयोजित पांचवें वेद सत्र में हीरानी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। फिल्म 'संजू' से रणबीर कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा स्थापित होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "वे हमेशा से सुपरस्टार हैं।"

'3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों के निर्देशक ने कहा, "वह एक शानदार अभिनेता हैं और मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। और भविष्य में मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा।" 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन