1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनय से खुद को भूला पाने में मदद मिलती है: सारा अली खान

अभिनय से खुद को भूला पाने में मदद मिलती है: सारा अली खान

 Published : Jul 16, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 11:49 pm IST

 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह पर्दे पर 'सबकुछ' करना चाहती हैं।

सारा अली खान- India TV Hindi
सारा अली खान

नई दिल्ली: 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि वह पर्दे पर 'सबकुछ' करना चाहती हैं। सारा ने कहा, "मैं 'सबकुछ' करना चाहती हूं। मैं संजय लीला भंसाली संग किसी पीरियड फिल्म पर काम करना चाहूंगी, शहरी जीवन से संबंधित कोई फिल्म करना चाहूंगी, रोमांटिक कॉमेडी, कमर्शियल मसाला फिल्मों में भी काम करना पसंद करूंगी-शायद एक्शन और थ्रिलर में भी हाथ आजमाना पसंद करूंगी।" आने वाले समय में सारा, इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वेल में नजर आएंगी।

बॉलीवुड में अपने अब तक के सफर के बारे में सारा ने कहा, "एक्शन और कट के बीच में सबसे रोमांचक चीज यह है कि आप भूल जाते हैं कि आप कौन हैं। आप किसी और की जिंदगी, किसी और की कहानी और किसी और के चरित्र को बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं और आप वही बन जाते हैं।"

सारा ने आगे कहा, "इस तरह से यह पेशा हमें कई सारी जिंदगी को जीने और कई सारे अनुभव के होने की अनुमति देता है।" इस दौरान सारा ने अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग को भी याद किया।

सारा ने कहा, "'केदारनाथ' में चरित्र को बहुत ही खूबसूरत तरीके से लिखा गया था और इसे बेहतरीन ढंग से बनाया गया। इस चरित्र के बारे में सुनने के बाद मैं मुक्कू के किरदार को न निभाने की कल्पना भी नहीं कर सकती थी।"सारा ने इस चरित्र को लिखने के लिए कनिका ढ़िल्लों ('केदारनाथ' की लेखिका)का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह किरदार हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन