1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ गोवा में मनाया जन्मदिन, शेयर किया वीडियो

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ गोवा में मनाया जन्मदिन, शेयर किया वीडियो

 Published : Aug 12, 2020 08:51 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 08:51 pm IST

सारा अली खान ने अपना 25वां जन्मदिन भाई के साथ गोवा में मनाया है। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ गोवा में हल्के अंदाज में जश्न मनाया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है।

वीडियो में सारा गुब्बारों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के केक की एक तस्वीर भी साझा की। केक को देखकर लगता है कि सारा इंतजाम उनके भाई इब्राहिम ने किया है। केक में लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे अप्पा जान'।

sara ali khan instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN95सारा अली खान इंस्टाग्राम स्टोरी

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनके पिता सैफ अली खान के साथ सारा की बचपन की तस्वीर साझा की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो। खूब पिज्जा खाओ। बिग हग।"

अभिनेत्री सोहा अली खान ने भतीजी को विश करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो सारा बिया। हमेशा चमकती रहो। ढेर सारा प्यार।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा को 1995 की हिट फिल्म 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन संग नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन