1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने सैफ और करीना संग मनाई दिवाली

सारा अली खान ने सैफ और करीना संग मनाई दिवाली

 Published : Oct 28, 2019 07:21 pm IST,  Updated : Oct 28, 2019 07:21 pm IST

सारा फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह साल 1995 में आई डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है।

सारा अली खान ने सैफ और...- India TV Hindi
सारा अली खान ने सैफ और करीना संग मनाई दिवाली

मुंबई: शूटिंग के अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा वक्त निकालकर अभिनेत्री सारा अली खान, अपने पिता सैफ अली खान, अभिनेत्री करीना कपूर खान और तैमूर अली खान के साथ दिवाली मना रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की, जिनमें से एक में सारा इन तीनों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसमें उनके भाई इब्राहिम भी हैं। इसी के साथ एक और तस्वीर है जो पिता सैफ के साथ सारा की एक सेल्फी है।

इस दौरान सारा ने अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। 

इसके बाद सारा मां अमृता और भाई इब्राहिम संग अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंची, यहां सारा लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

सारा अली खान
सारा अली खान

सारा अली खान
सारा अली खान

अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शाहरुख, प्रीति जिंटा, कटरीना, अनुष्का सहित पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे, देखे तस्वीरें

सारा फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह साल 1995 में आई डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है। फिल्म में सारा के साथ अभिनेता वरुण धवन हैं। ऑरिजिनल फिल्म में गोविंदा और करिश्मा की हिट जोड़ी थी। इसके अलावा सारा, इम्तियाज अली की एक फिल्म कर रही हैं। इसमें उनके विपरीत कार्तिक आर्यन हैं। यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म का अभी कोई शीर्षक तय नहीं किया गया है।

Housefull 4 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन