1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब दिव्या भारती के अंदाज में सारा अली खान ने जमकर लगाए ठुमके

VIDEO: जब दिव्या भारती के अंदाज में सारा अली खान ने जमकर लगाए ठुमके

 Published : Apr 23, 2018 12:07 pm IST,  Updated : Apr 23, 2018 12:07 pm IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही काफी चर्चा में आ गई हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलती रहती है। हाल ही में वह दिव्या भारती के अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दीं।

Sara Divya- India TV Hindi
Sara Divya

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही काफी चर्चा में आ गई हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलती रहती है। हर दिन सारा के चाहने वालों की लिस्ट और भी लंबी होती जा रही है। इन दिनों उनका एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल शनिवार रात को सारा एक वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं, जहां वह दिवंगत अदाकारा दिव्या भारती के अंदाज में थिरकती हुई दिखाई दीं। बता दें कि यहां सारा ने 'सात समुंदर पार...' गाने पर जमकर ठुमके लगाए।

व्हाइट कलर की साड़ी में सारा यहां बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं उनकी अदाओं को देख लगता है कि वह इंडस्ट्री की बाकी अभिनेत्रियों को भी टक्कर देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। गौरतलब है कि यह वीडियो फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू की शादी के रिसेप्शन का है। इस दौरान  सारा के अलावा करण जौहर, जया बच्चन, श्वेता नंदा और नीतू कपूर जैसे सितारे भी शामिल हुए।

बता दें कि सारा इन दिनों फिल्मकार अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा सारा जल्द रणवीर के साथ फिल्म 'सिंबा' में भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन