1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आज कल' के डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ नज़र आईं सारा अली खान, फैंस ने पूछा- कार्तिक आर्यन कहां हैं!

'आज कल' के डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ नज़र आईं सारा अली खान, फैंस ने पूछा- कार्तिक आर्यन कहां हैं!

 Published : Dec 13, 2019 12:01 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 12:04 pm IST

'आज कल' सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की 'लव आज कल' का सीक्वल है। ये फिल्म अगले साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

Sara Ali Khan with imtiaz ali- India TV Hindi
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली की फिल् 'आज कल' में नज़र आएंगे Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। खबरों की मानें तो 'लव आज कल' के सीक्वल की शूटिंग के दौरान दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फोटो व वीडियो शेयर कर अपने बारे में फैंस को जानकारी देते रहते हैं। सारा ने हाल ही में डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथ एक तस्वीर शेयर की है, लेकिन उसे देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि फिल्म का हीरो कहां है?

सारा अली खान 'आज कल' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है। ऐसे में सारा ने इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर इम्तियाज के साथ फोटो शेयर की है, जिसे देखकर लग रहा है कि ये शूटिंग के दौरान की तस्वीर है। 

अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को गिफ्ट किए 'प्याज वाले झुमके', करीना कपूर ने कर दिया था रिजेक्ट

Sara ali Khan
सारा अली खान ने इम्तियाज अली के साथ शेयर किया स्टेटस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले इम्तियाज ने कार्तिक आर्यन से सारा अली खान के साथ कुछ सीन्स को दोबारा शूट करने के लिए कहा था, लेकिन कार्तिक ने साफ मना कर दिया था। फैंस भी इस बात को जानना चाहते हैं कि आखिर कार्तिक ने सारा के साथ दोबारा काम करने से मना क्यों कर दिया! बता दें कि कार्तिक और सारा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं और उन्हें साथ देखना चाहते हैं। 

फिल्म की बात करें 'आज कल' सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की 'लव आज कल' का सीक्वल है। ये फिल्म अगले साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन