1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Feb 15, 2020 06:44 am IST,  Updated : Feb 15, 2020 10:08 am IST

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

box office collection- India TV Hindi
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हो चुकी है। यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें दो कहानियां एक साथ चलती हैं। फिल्म को ऑडियन्स और क्रिटिक दोनों के ही मिक्स रिव्यू मिले हैं। वैलेंटाइन डे होने की वजह से फिल्म के बिजनेस को काफी फायदा हुआ है। 'लव आज कल' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 12.40 करोड़ का बिजनेस किया है। वैलेंटाइन डे फिल्म के लिए फायदे का सौदा रहा। अगर बीते दिन वैलेंटाइन डे नहीं होता है रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म लगभग 8.50 करोड़ का बिजनेस करती।

'लव आज कल' में सारा और कार्तिक के साथ रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म में सारा और कार्तिक दोनों ही अपना कमाल नहीं दिखा पाए। दोनों को केमिस्ट्री भी ऑडियन्स को कुछ खास पसंद नहीं आई है। मगर रणदीप हुड्डा और आरुषि के काम की तारीफ जरुर की गई है।

'लव आज कल' को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। यह 2009 में आई फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है।जिसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन