1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: सारा अली खान ने किया ओडिसी नृत्य, वीडियो हुआ वायरल

Watch: सारा अली खान ने किया ओडिसी नृत्य, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 02, 2020 07:15 am IST,  Updated : Apr 02, 2020 07:15 am IST

सारा अली खान जल्द ही दो फिल्मों में नज़र आएंगी, इनमें एक 'कूली नंबर 1' और दूसरी 'अतरंगी रे' है।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान ने किया ओडिसी नृत्य

केदारनाथ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान डांस में भी पारंगत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो बेहद प्रोफेशनल तरीके से ओडिसी डांस की प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर 'उत्कल दिवस' की बधाई भी दी है।

सारा अली खान ने डांस का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बट्टू.. हैप्पी उत्कल दिवस।' बता दें कि ओडिसी भाषी लोग एक अप्रैल को हर साल उत्कल दिवस मनाते हैं। ओडिशा की संस्कृति, कला, शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत बेहद प्रसिद्ध है।

हाल ही में सारा अली खान कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अपना सहयोग देने के चलते चर्चा में आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही दो फिल्मों में नज़र आएंगी। एक फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'अतरंगी रे' है, जिसमें अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष लीड रोल में हैं। वहीं, दूसरी फिल्म 'कूली नंबर 1' का रीमेक है, जिसमें वरुण धवन भी हैं। इस मूवी को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन