1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने किया खुलासा, रणवीर सिंह के मिलाने से पहले मिल चुकी थी कार्तिक आर्यन से

सारा अली खान ने किया खुलासा, रणवीर सिंह के मिलाने से पहले मिल चुकी थी कार्तिक आर्यन से

 Published : Feb 06, 2020 12:31 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 12:31 pm IST

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

sara ali khan and kartik aaryan- India TV Hindi
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने जा रही है। दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाली है। सारा अली खान जब कॉफी विद करण के चैट शो में आई थी तब उन्होंने कहा था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पर क्रश है। जिसके बाद एक इवेंट में रणवीर सिंह ने दोनों की मुलाकात कराई थी। सारा अली खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी कार्तिक के साथ पहली रणवीर सिंह ने नहीं कराई थी। दोनों इससे पहले एक-दूसरे से मिल चुके थे।

एक म्यूजिक शो में सारा ने बताया कि वह रणवीर सिंह के स्टेज पर मिलवाने से बहुत पहले ही कार्तिक आर्यन से मिल चुकी थीं। हमने रणवीर सिंह को खुश रखने के लिए झूठ बोला था क्योंकि वो बहुत प्यार हैं। सारा अली खान रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में काम कर चुकी हैं।

फिल्म की बात करें तो लव आज कल को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। यह 2009 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म लव आज कल का सीक्वल है।

लव आज कल में रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन