1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान का ड्राइवर कोरोना से संक्रमित, एक्ट्रेस के परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव

सारा अली खान का ड्राइवर कोरोना से संक्रमित, एक्ट्रेस के परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव

 Published : Jul 14, 2020 12:38 am IST,  Updated : Jul 14, 2020 03:22 pm IST

सारा अली खान का ड्राइवर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

Sara- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस का कहर दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, बॉलीवुड में भी इस वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा,बच्चन परिवार और अनुपम खेर का परिवार भी इस वायरस के चपेट में है, अब एक्ट्रेस सारा अली खान के ड्राइवर को भी कोरोना हो गया है। सारा अली खान का परिवार कोरोना नेगेटिव हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

सारा ने लिखा- मैं आपको बताना चाहती हूं कि हमारा ड्राइवर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। बीएमसी को इस बारे में बता दिया गया है और उन्हें क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है। मेरे परिवार और घर के बाकी स्टाफ की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है और हम आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। बीएमसी मेरे और मेरे परिवार की तरफ से मदद करने के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई थीं।  वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म कुली नंबर 1 रिलीज होने वाली थी मगर लॉकडाउन की वजह से उसे पोस्टपोन कर दिया गया है। लॉकडाउन से पहले सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर चुकी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन