1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने 90 के दशक के हिट गाने 'सात समंदर पार' पर किया डांस, थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

सारा अली खान ने 90 के दशक के हिट गाने 'सात समंदर पार' पर किया डांस, थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 12, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 12:19 pm IST

सारा अली खान ने शादी की रिसेप्शन पार्टी में डांस कर लोगों का दिल जीत लिया था।

saara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान का डांस वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ना सिर्फ बहुत अच्छी एक्टर हैं, बल्कि अपने डांस से भी लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। उनका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 'केदारनाथ' एक्ट्रेस अपने डांस टीचर की गाइडेंस में 'सात समंदर पार' गाने पर स्टेप्स सीख रही हैं।

इस वीडियो को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफ राजेंद्र सिंह ने शेयर किया है, जिन्हें मास्टर जी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें सारा और मास्टर जी 90 के दशक के दिव्या भारती के हिट गाने पर डांस कर रहे हैं। 

सारा अली खान ने साल 2018 में डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के रिलेटिव की शादी की रिसेप्शन पार्टी में इसी गाने पर अपने कदम थिरकाए थे। सारा अक्सर डांस की प्रैक्टिस करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान डेविड धवन की अगली फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। ये 90 के दशक की हिट फिल्म है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर नज़र आए थे। ये मूवी इसी साल मई महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसी रिलीज टाल दी गई। 

इसके अलावा सारा अली खान अतरंगी रे में अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष के साथ भी नज़र आएंगी। इस मूवी को आनंद एल राय डायरेक्ट करेंगे। 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन