1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोटी होने के कारण लगता था कि मैं कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकती: सारा अली खान

मोटी होने के कारण लगता था कि मैं कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकती: सारा अली खान

 Published : Jan 28, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 04:39 pm IST

सारा अली खान ने कहा है कि एक्ट्रेस बनने का सपना तो उनका बचपन का था, लेकिन वह मोटी और पढ़ाकू थीं इसलिए बीच-बीच में उनका मन बदलता रहता था।

 Sara Ali Khan- India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान ने 2018 में 'केदारनाथ' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसी साल उनकी एक और फिल्म 'सिम्बा' भी रिलीज़ हुई। दोनों ही फिल्मों में लोगों ने उन्हें पसंद किया। तो क्या वह शुरू से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहती थीं? इस सवाल पर सारा ने कहा कि एक्ट्रेस बनने का सपना तो उनका बचपन का था, लेकिन वह मोटी और पढ़ाकू थीं इसलिए बीच-बीच में उनका मन बदलता रहता था।

सारा ने रविवार को ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के एक लीडरशिप लेक्चर सीरीज में कहा, "जब मैंने 10वीं की पढ़ाई पूरी की, तो मैं मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन मुझे हल्के झटके की समस्या थी और मुझे महसूस हुआ कि मैं सर्जरी नहीं कर सकती। इसलिए मैंने कानून की पढ़ाई करने का फैसला लिया और इतिहास और राजनीति विज्ञान का अध्ययन किया, लेकिन अंतिम साल में मैंने एक्टिंग की पढ़ाई को चुना था।

उन्होंने बताया कि वह हमेशा से पढ़ाकू रही हैं। खुद के बारे में उन्होंने कहा कि वह आज भी पढ़ना पसंद करती हैं और लगभग हर विषय का अध्ययन कर चुकी हैं। वह कोलंबिया जैसे विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क जैसे एक शहर में इसका आनंद ले चुकी हैं। लेकिन रंगमंच पर काम करने के दौरान उन्होंने जो हड़बड़ी महसूस की, ऐसा उन्हें कभी नहीं हुआ।

सारा ने बताया कि उनकी मां हमेशा उनसे किताबें ले लेती थीं। उन्होंने कहा, "अभिनय हमेशा से एक सपना रहा है, फिर भी इससे दूर रही। पहली बात कि मैं मोटी थी और दूसरी बात कि मैं बहुत पढ़ाकू थी और इसका मतलब था कि मुझे अभिनय नहीं करना चाहिए। इसलिए मैं पढ़ाई करती रहती थी और एक समय था जब मेरी मां मेरी किताबों को छीन लेती थीं और कहती थीं कि इतना पढ़ना ठीक नहीं है।"

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

कंगना रनौत और 'मणिकर्णिका' के निर्देशक कृष के विवादों के बीच सामने आया अंकिता लोखंडे का बयान

'मणिकर्णिका' की रिलीज के बाद निर्देशक कृष ने निकाली कंगना पर भड़ास, लगाया इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप

Manikarnika Collection: कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' की कमाई 40 करोड़ के पार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन