1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने शेयर की चाइल्डहुड फ़ोटो, लिखा- बचपन से ही ऐसी हूँ

सारा अली खान ने शेयर की चाइल्डहुड फ़ोटो, लिखा- बचपन से ही ऐसी हूँ

 Published : Apr 15, 2020 10:32 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 11:38 pm IST

सारा अली खान ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने ख़ूबसूरत मैसेज लिखा है।

Sara Ali Khan - India TV Hindi
Sara Ali Khan 

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने बचपन की ख़ूबसूरत तस्वीर शेयर की है, तस्वीर के साथ सारा ने लिखा है- हाँ जी हम बचपन से ही ऐसे हैं।सारा ने बचपन और अभी की तस्वीरों को कोलाज बनाकर शेयर किया है।

इससे पहले भी सारा एक ख़ूबसूरत तस्वीर शेयर कर चुकी हैं । इस तस्वीर के साथ उन्होंने  बताया कि दिल, दिमाग और आत्माएं लॉकडाउन में नहीं हैं।  अभिनेत्री सारा अली खान ने  लिखा, "हमारे दिल, दिमाग और आत्माएं लॉकडाउन में नहीं हैं। शेयर की गई तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अब तक 1.5 मिलियन से अधिक लाइक मिले। 

उन्होंने चल रहे कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान लॉकडाउन बोरियत को मात देने के लिए प्रशंसकों के लिए टिप्स भी साझा किए थे। काम की बात करें तो सारा को आखिरी बार इम्तियाज अली की 'लव आज कल' में देखा गया था, जिसमें कार्तिक आर्यन भी थे। सारा को 'कुली नंबर 1' के रीमेक में वरुण धवन के साथ देखा जाएगा। वह 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन