1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान को आ रही है अपने काम की याद, शेयर की फिल्म के सेट से पहले दिन की तस्वीर

सारा अली खान को आ रही है अपने काम की याद, शेयर की फिल्म के सेट से पहले दिन की तस्वीर

 Published : May 07, 2020 07:49 am IST,  Updated : May 07, 2020 09:31 am IST

सारा अली खान लॉकडाउन में अपने काम के दिनों को याद कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों शूटिंग के पहले दिन की फोटो शेयर की है।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन हुए लगभग 45 दिन हो चुके हैं। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैन्स को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने के साथ घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने काम को मिस कर रही हैं। सारा ने फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी फिल्म के क्लैपबोर्ड पकड़ी नजर आ रही हैं।

सारा ने केदारनाथ, सिंबा, लव आज कल, कुली नंबर 1 और अतरंगी रे के क्लैपबोर्ड पकड़े हुए फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक कामकाजी महिला होना मिस कर रही हूं। लेकिन अब मैं एक कुक, सफाई करने वाली, लगातार टीवी देखने वाली, किताबें पढ़ने वाली, परेशान करने वाली बहन, जरुरतमंद बेटी , जिम्मेदार नागरिक और आशावादी इंसान हूं।

सारा फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए बताती रहती हैं कि वह किचन में रोजाना कुछ बनाती हैं। साथ ही भाई इब्राहिम और मां अमृता के साथ मस्ती करते हुए फोटोज, वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले सारा ने इब्राहिम के साथ वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा ने डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग पूरी कर ली है। वह इस फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन