1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ऐसी लगती थी सारा अली खान, शेयर की ट्रांसफॉर्मेशन से पहले की वीडियो

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ऐसी लगती थी सारा अली खान, शेयर की ट्रांसफॉर्मेशन से पहले की वीडियो

 Published : Jan 28, 2020 10:02 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 10:03 am IST

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह ट्रांसफॉर्मेशन से पहले कैसे लगती थीं दिखाया है।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान

सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।सारा खुद को फिट रखने के लिए रोजाना जिम जात हैं। उनहोंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने वजन कम करने से पहले कैसी लगती थी नजर आ रही हैं।

शेयर की हुई वीडियो में सारा बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। वीडियो में 'सर जो तेरा चकराए' गाना चल रहा है। वह अपनी दोस्तों के साथ प्लेन में सफर कर रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा-पेश है सारा का सारा सारा। आइए ये क्या है इस पर प्रकाश डालते हैं। चलो इसे पहले की तुलना में हल्का बनाते हैं।

सारा ने एक चैट शो में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया था। हार्मोनल डिसऑर्डर से ग्रसित होने की वजह से उन्हें वजन कम करने में दिक्कत हो रही थी। सारा का वजन पहले 90 किलो था। जिसे कम करने में उन्हें 4 साल लग गए। वजन कम करने के लिए उन्होंने वर्कआउट और अनुशासित जीवन का सहारा लिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा की फिल्म लव आज कल 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2009 में आई फिल्म लव आज कल का सीक्वल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन