1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फोटो में देखिए सारा अली खान का ट्रांसफॉर्मेशन लुक, मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम भी इतने बदल गए

इस फोटो में देखिए सारा अली खान का ट्रांसफॉर्मेशन लुक, मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम भी इतने बदल गए

 Published : Apr 19, 2020 04:58 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 05:10 pm IST

फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान का वजन बहुत ज्यादा था, लेकिन उन्होंने वर्कआउट कर खुद को फिट किया।

Sara ali khan latest post- India TV Hindi
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम के साथ शेयर की पुरानी फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में खुद के ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की है, जिसमें मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान भी नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर के जरिए फैंस को मजबूत संदेश भी दिया है कि सब एक हैं। 

सारा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'संडे फंडे का के अर्थ का विकास.. और मंडे मोटिवेशन.. सब एक हैं, इसलिए हैप्पी न्यू डे.. #stayhome #stayhome #staystrong'

गौरतलब है कि एक वक्त था, जब सारा का वजन बहुत ज्यादा था। उन्होंने वर्कआउट कर खुद को फिट किया और फिर फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वो आज भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं और एक्सरसाइज की वीडियो शेयर करती हैं। 

सारा लॉकडाउन के दौरान घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो उनके साथ जमकर मस्ती करती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन