1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मि. इंडिया में भी ऐसे ही लगते थे अनिल कपूर : सतीश कौशिक

मि. इंडिया में भी ऐसे ही लगते थे अनिल कपूर : सतीश कौशिक

 Written By: IANS
 Published : May 30, 2015 06:24 pm IST,  Updated : May 30, 2015 06:24 pm IST

मुंबई: आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अभिनेता अनिल कपूर के जवां रूप का हर कोई कायल हो गया है, लेकिन उनके लिए खास टिप्पणी फिल्म 'मि. इंडिया' के उनके सहकलाकार सतीश कौशिक की

मि. इंडिया में भी ऐसे...- India TV Hindi
मि. इंडिया में भी ऐसे ही लगते थे अनिल कपूर : सतीश कौशिक

मुंबई: आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अभिनेता अनिल कपूर के जवां रूप का हर कोई कायल हो गया है, लेकिन उनके लिए खास टिप्पणी फिल्म 'मि. इंडिया' के उनके सहकलाकार सतीश कौशिक की ओर से आई। सतीश ने बेहद भावुक होकर ट्वीट किया, "फिल्म 'मि. इंडिया' को 28 साल हो गए.. 25 मई 1987 को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। मैं फिल्म का सहायक निर्देशक था।"

अनिल कपूर ने सतीश के ट्वीट के जवाब में लिखा, "वह वक्त काफी पीछे छूट चुका है कौशिक साब।"

सतीश ने भी नहले पर दहला मारते हुए लिखा, "हां कपूर साहब, लेकिन आप 'दिल धड़कने दो' में भी बिल्कुल वैसे ही लग रहे हैं, जैसे 'मि. इंडिया' में लगते थे। आपको सलाम।"

अनिल ने निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में एक बिखरे हुए परिवार के मुखिया की भूमिका निभाई है। फिल्म पांच जून को सिनेमाघरों में आ रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन