1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सौमित्र की बेटी की अपील : पिता के निधन की अफवाह न फैलाएं

सौमित्र की बेटी की अपील : पिता के निधन की अफवाह न फैलाएं

 Published : Oct 14, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 11:39 pm IST

 सौमित्र चटर्जी की बेटी पौलमी घोष ने सभी सोशल मीडिया यूजर्स से इस बात की अपील की है कि वे कोविड-19 से जूझ रहे उनके पिता की सेहत के बारे में अफवाह न फैलाएं।

सौमित्रा की बेटी की अपील : पिता के निधन की अफवाह न फैलाएं- India TV Hindi
सौमित्र की बेटी की अपील : पिता के निधन की अफवाह न फैलाएं Image Source : FILE IMAGE

कोलकाता: बांग्ला फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सौमित्र चटर्जी की बेटी पौलमी घोष ने सभी सोशल मीडिया यूजर्स से इस बात की अपील की है कि वे कोविड-19 से जूझ रहे उनके पिता की सेहत के बारे में अफवाह न फैलाएं। पौलमी कहती हैं, "कोविड से पीड़ित मेरे पिता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की इस मुश्किल घड़ी में हम आईसीयू में से उनकी अनधिकृत तस्वीरें और उनके मेडिकल बुलेटिन को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जाने के चलते बेहद परेशान, दुखी और हतप्रभ हैं।"

दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोलकाता के बेल व्यू अस्पताल में कोविड से जंग लड़ रहे हैं। उनकी हालत नाजुक, लेकिन स्थिर है।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा है कि वयोवृद्ध अभिनेता मेडिकल ट्रीटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बुधवार को उनका एक और कोविड टेस्ट किया जाएगा।

पौलमी ने लोगों से अपील करते हुए कहा : "कृपया उन्हें उनकी निजता और सम्मान प्रदान करें, जिनके वह वाकई में हकदार हैं। कृपया इस तरह की तस्वीरें और जानकारियों को साझा न करें और किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाए। मेरे परिवार की तरफ से यह आप सबसे विनती है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन