नई दिल्ली: क्राइम शो 'सावधान इंडिया' जैसे कई सीरियल में अभिनय कर चुकी एक एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ते हुए गिरफ्तार किया है।
मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके में मित्तल इंडस्ट्री के पास स्थित एक होटल से इस अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। खबरों की माने तो इस एक्ट्रेस ने 'सावधान इंडिया' जैसे कई सीरियल्स में अभिनय किया है।
मुंबई पुलिस ने इस सेक्स रैकेट पर से पर्दा हटाने के लिए पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी।
क्या थी प्लानिंग-
पुलिस को किसी ने इक्तिला किया था कि अंधेरी के एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। धंधे में शामिल लोगों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस ने एक षणयंत्र रचा । उन्होंने अपने एक आदमी को नकली ग्राहक बनाकर सेक्स रैकेट से जुड़े एक 27 वर्षीय एजेंट राज शिंदे के पास भेजा।
जब वो आदमी राज से मिला तो उसने कुछ लड़कियों की तस्वीरें उसे पसंद करने के लिए दिखाई और 15 हजार रुपए में डील तय कर दी। जिस लड़की को पुलिस के भेजे गए आदमी ने पसंद किया वो एक टीवी एक्ट्रेस निकली और पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए एजेंट को बुलवाया।
इसे भी पढ़ें - इनकम टैक्स की हर जानकारी बस एक क्लिक में...
एजेंट जैसे ही लड़की को लेकर होटल पहुंचा, पुलिस ने दोनों और एक दो अन्य लड़कियों को भी गिरफ्तार कर लिया। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में पुलिस इंस्पेक्टर विलास दातिर ने बताया कि एजेंट राज को फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। उसके पास से नकदी और मोबाइल बरामद किए गए हैं। शिंदे के खिलाफ देह तस्करी से जुड़े कानूनी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है
वहीं, एक्ट्रेस सहित मामले में पकड़ी गई दोनों लड़कियों को सुधार गृह भेज दिया गया है।
अगली स्लाइड में जाने कौन सी अभिनेत्रियां पड़ चुकी है सेक्स स्कैंडल में-