1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सयोनी' फिल्म का 'मोहब्बत अजनबी' गाना रिलीज, 18 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म

'सयोनी' फिल्म का 'मोहब्बत अजनबी' गाना रिलीज, 18 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म

 Published : Dec 16, 2020 07:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2020 07:51 pm IST

मचअवेटेड फिल्म 'सयोनी' का 'मोहब्बत अजनबी' गाना मेकर्स ने फाइनली रिलीज कर दिया है।

'सयोनी' फिल्म का 'मोहब्बत अजनबी' गाना रिलीज- India TV Hindi
'सयोनी' फिल्म का 'मोहब्बत अजनबी' गाना रिलीज Image Source : PR FETCHED

मचअवेटेड फिल्म 'सयोनी' का 'मोहब्बत अजनबी' गाना मेकर्स ने फाइनली रिलीज कर दिया है। प्यार भरे इस गाने को सचेत टंडन और सुकृति कक्कड़ ने गाया है जबकि म्यूजिक रंगून ने दिया है। इस गाने में फिल्म के लीड एक्टर्स तन्मय सिंह और मुस्कान सेठी की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। फिल्म को नितिन कुमार गुप्ता और अभय सिंघल ने डायरेक्ट किया है जिसमें मुस्कान और तन्मय के अलावा योगराज सिंह और उपासना सिंह भी अहम किरदार में हैं।

'अजनबी मोहब्बत' है गाने को फिल्म की लीड एक्ट्रेस मुस्कान सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। साथ ही खूबसूरत सा का एक कैप्शन भी लिखा। मुस्कान ने लिखा- 'सच्चा प्यार आपको अंधेरे में भी तलाश लेता है। ये है मोहब्बत अजनबी गाना मेरी फिल्म सयोनी से।'

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को मिल रहे रिस्पांस को लेकर निर्माता मोहम्मद मोरानी और लकी मोरानी ने कहा- 'हम लोग ट्रेलर को मिल रहे रिस्पांस से बेहद खुश हैं। आपको ये विश्वास दिलाना चाहते हैं कि ट्रेलर तो फिल्म का 20 प्रतिशत हिस्सा है फिल्म तो और भी जबरदस्त है।' 

'सयोनी' फिल्म के बारे में एक्टर तन्मय सिंह ने कहा- 'मिल रहे रिस्पांस से बहुत ज्यादा खुश हूं। इस वक्त मैं  एक्साइटेड हूं और थोड़ा नर्वस भी हूं। ये फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।' इस फिल्म में राहुल रॉय भी हैं। खास बात है कि फिल्म में राहुल जिस भूमिका में नजर आएंगे उन्हें ऐसा देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। राहुल फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका में हैं। 

'सयोनी' फिल्म की कहानी तन्मय और मुस्कान की लव स्टोरी पर आधारित है। जिसमें मुस्कान का किडनैप हो जाता है और तन्मय उसे किस तरह तलाश करता है इसी के इर्द गिर्द 'सयोनी' फिल्म है। ये फिल्म थियेटर में 18 दिसंबर को रिलीज होगी।   

देखिए इंटरव्यू-

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन