1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ऐ दिल है मुश्किल' में कोई फूहड़ सीन नहीं है: ऐश्वर्या राय बच्चन

'ऐ दिल है मुश्किल' में कोई फूहड़ सीन नहीं है: ऐश्वर्या राय बच्चन

 Written By: IANS
 Published : Oct 23, 2016 07:05 pm IST,  Updated : Oct 23, 2016 07:05 pm IST

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में कोई अंग प्रदर्शन या किसिंग सीन नहीं है। करन जौहर की इस चर्चित फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री के बारे में खूब चर्चा हो रही है।

ADHM- India TV Hindi
ADHM

मुंबई: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में कोई अंग प्रदर्शन या किसिंग सीन नहीं है। करन जौहर की इस चर्चित फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री के बारे में खूब चर्चा हो रही है। ऐक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म में कोई भी फूहड़ दृश्य नहीं फिल्माया गया है।

सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन दृश्यों का जिक्र कर फिल्म में अपने करैक्टर के बारे में ऐश्वर्या ने कहा, ‘सबा खान के किरदार को बहुत ही अच्छे ढंग से पेश किया गया है। अयान (रणबीर कपूर) के जीवन पर उसका गहरा प्रभाव है।’ उन्होंने कहा, ‘उसका रवैया उसे एक आकर्षक महिला बनाता है। हमारा इरादा अंग प्रदर्शन, किसिंग सीन या उत्तेजक दृश्यों का दिखाने का नहीं था। यह सबा और अयान के रिश्ते के बारे में है।’ एश्वर्या ने कहा कि सबा के चरित्र को निभाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। 

ADHM
ADHM

फिल्म में अनुष्का के होने के कारण किसी तरह की असुरक्षा से इनकार करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि दोनों के बीच ज्यादा सीन नहीं फिल्माए गए हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण सीन में तीनों (ऐश्वर्या, रणबीर और अनुष्का) साथ आते हैं। किसी को कोई परेशानी या असुरक्षा नहीं हुई। सब अच्छे हैं। उनके इस जवाब पर अनुष्का मुस्कुरा पड़ी। निर्देशक करन जौहर के साथ अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन 18वें मुंबई फिल्म महोत्सव के हिस्से के रूप में जियो मामी फिल्म मेला में शामिल हुईं।

'ऐ दिल है मुश्किल' 28 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लिए जाने के कारण यह फिल्म सुर्खियों में है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन