1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'विजन जुहू' में योगदान के लिए शबाना ने जावेद अख्तर की प्रशंसा की

'विजन जुहू' में योगदान के लिए शबाना ने जावेद अख्तर की प्रशंसा की

 Published : Jul 23, 2018 10:19 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 10:19 am IST

अभिनेत्री शबाना आजमी ने विजन जुहू परियोजना में योगदान देने के लिए रविवार को ट्विटर पर अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर की प्रशंसा की। विजन जुहू परियोजना का लक्ष्य जुहू और इसके आसपास के पूरे क्षेत्र का विकास करना है। इसमें स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र के विकास के लिए पेशेवरों से हाथ मिलाया है।

शबाना आजमी-जावेद अख्तर- India TV Hindi
शबाना आजमी-जावेद अख्तर Image Source : TWITTER

मुंबई: अभिनेत्री शबाना आजमी ने विजन जुहू परियोजना में योगदान देने के लिए रविवार को ट्विटर पर अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर की प्रशंसा की। विजन जुहू परियोजना का लक्ष्य जुहू और इसके आसपास के पूरे क्षेत्र का विकास करना है। इसमें स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र के विकास के लिए पेशेवरों से हाथ मिलाया है।

जावेद अख्तर द्वारा अपनी 'सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना' (एमपीएलएडीएस) निधि से दिए गए 26 करोड़ रुपये में से तैयार साइकिलिंग ट्रैक के पूरे होने पर शबाना ने ट्विटर पर जावेद की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जुहू में आपकी एमपीएलएडीएस निधि से तैयार हो रहे लंबे समय से प्रतीक्षित साइकिल ट्रैक के लिए जावेद अख्तर आपका धन्यवाद।"

उन्होंने लिखा, "हम विजन जुहू के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं जिसमें आपने 26 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे 10 किलोमीटर की खुली जगह मिलेगी और जुहू बदल जाएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन