1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी ने शेयर की नीरजा भनोट की मां संग खास पल की तस्वीर

शबाना आजमी ने शेयर की नीरजा भनोट की मां संग खास पल की तस्वीर

 Published : Jul 25, 2017 07:32 am IST,  Updated : Jul 25, 2017 10:33 am IST

शबाना आजमी ने पिछले दिनों रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘नीरजा’ में अपनी बेहतरीन अभिनय से सजी की आंखे नम कर दी थीं। इस फिल्म में वह भनोट की मां का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। हाल ही में उन्होंने दिवंगत रमा भनोट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

shabana- India TV Hindi
shabana

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने पिछले दिनों रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘नीरजा’ में अपनी बेहतरीन अभिनय से सजी की आंखे नम कर दी थीं। इस फिल्म में वह भनोट की मां का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। हाल ही में उन्होंने दिवंगत रमा भनोट के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो दिवंगत विमान परिचारिका नीरजा भनोट की मां हैं। विमान परिचारिका नीरजा अपहृत विमान (पैन अमेरिकी विमान संख्या-73) के यात्रियों को बचाने के दौरान आतंकवादियों की गोली का शिकार हो गई थीं। विमान को आतंकवादियों ने सितंबर, 1986 में कराची में अगवा कर लिया था। उस समय देश में भाजपा की सरकार थी और अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे।

नीरजा के जीवन पर बनी सोनम कपूर और शबाना आजामी के अभिनय से सजी फिल्म 'नीरजा' इसी साल 19 फरवरी को रिलीज हुई थी। नीरजा की मां रमा का निधन फिल्म की रिलीज से महज कुछ दिन पहले ही हो गया। शबाना ने कहा कि फिल्म में नीरजा की मां की भूमिका निभाना उनके लिए सम्मान की बात है। फिल्म के निर्देशक राम माधवानी हैं।

शबाना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "दिवंगत रमा भनोट के साथ..'नीरजा' में जिनका किरदार निभाने का मुझे सम्मान मिला।" गौरतलब है कि शबाना को पिछली बार अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'सोनाटा' देखा गया था। (अब रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने दिया भाई-भतीजावाद पर ऐसा बयान)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन