1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रेणुका शहाणे की फिल्म में लीड रोल करेंगी शबाना आजमी

रेणुका शहाणे की फिल्म में लीड रोल करेंगी शबाना आजमी

 Published : Feb 02, 2019 09:53 am IST,  Updated : Feb 02, 2019 09:53 am IST

 अभिनेत्री रेणुका शहाणे एक हिंदी फिल्म का निर्देशन करेंगी जिसमें दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी मुख्य भूमिका में होंगी। 'कारवां' की अभिनेत्री मिथिला पालकर भी फिल्म में एक मुख्य किरदार निभाएंगी।

रेणुका शहाणे और शबाना...- India TV Hindi
रेणुका शहाणे और शबाना आजमी

नई दिल्ली: अभिनेत्री रेणुका शहाणे एक हिंदी फिल्म का निर्देशन करेंगी जिसमें दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी मुख्य भूमिका में होंगी। 'कारवां' की अभिनेत्री मिथिला पालकर भी फिल्म में एक मुख्य किरदार निभाएंगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि काजोल भी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

रेणुका ने कहा, "मैं शबाना जी और मिथिला के साथ फिल्म का निर्देशन कर रही हूं। फिल्म में तीसरी नायिका भी हैं। मैं उस हिस्से को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हूं।"

फिल्म महिलाओं की तीन पीढ़ियों की जिंदगियों के बारे में है। यह पहली फिल्म नहीं है, जिसका निर्देशन रेणुका कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने मराठी फिल्म 'रीटा' का निर्देशन किया था। यह फिल्म रेणुका की मां शांता गोखले के उपन्यास पर आधारित थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन