1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने पूरा किया अनुष्का का सुई-धागा चैलेंज, फैंस ने कहा- ‘राहुल इज अ चीटर’

शाहरुख खान ने पूरा किया अनुष्का का सुई-धागा चैलेंज, फैंस ने कहा- ‘राहुल इज अ चीटर’

 Published : Sep 20, 2018 03:56 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 03:56 pm IST

सुई-धागा चैलेंज में करना ये है कि एक सुई लेना है और उसमें 10 सेकंड के अंदर धागा डालना है

शाहरुख-अनुष्का- India TV Hindi
शाहरुख-अनुष्का

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म ‘सुई धागा’ 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। दोनों सितारे जमकर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब इन्होंने प्रमोशन का नया तरीका निकाला है। अनुष्का और वरुण सभी को सुई-धागा चैलेंज दे रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया और पूरा किया। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी सुई-धागा चैलेंज एक्सेप्ट किया, लेकिन जैसे उसे पूरा किया वो देखकर आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

सुई-धागा चैलेंज में करना ये है कि एक सुई लेना है और उसमें 10 सेकंड के अंदर धागा डालना है। अक्षय कुमार और करण जौहर इस चैलेंज में हार चुके हैं। हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ये चैलेंज जीत लिया है। हालांकि सबसे जल्दी ये चैलेंज पूरा करके दिखाया है किंग खान शाहरुख ने। एसआरके ने ये चैलेंज माइक्रो सेकंड में कर लिया, लेकिन कैसे ये देखिए...

शाहरुख खान ने जब ये चैलेंज पूरा किया तो उनके हाथ में एक बड़ी सी सुई और मोटा सा धागा देखने को मिला। शाहरुख के इस तरीके से फैंस भी खूब खुश हो रहे हैं, और किंग खान के दिमाग की दाद दे रहे हैं।

वरुण धवन जब ये चैलेंज लेकर आलिया और आदित्य के पास पहुंचे तो आलिया ने तो चैलेंज पूरा कर लिया लेकिन आदित्य नहीं कर पाए। दोनों ने करण जौहर और रणबीर कपूर को नॉमिनेट किया।

करण जौहर और रणबीर कपूर ने ये चैलेंज इस तरह से पूरा किया, दोनों ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को नॉमिनेट किया है।

बता दें, अनुष्का और वरुण की फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अनुष्का और वरुण साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। इस फिल्म में वरुण और अनुष्का का देसी अंदाज देखने को मिलेगा।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर...

इसे भी पढ़ें-

अनूप और जसलीन के रिश्ते पर शिल्पा शिंदे ने ये बात कही

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा से रिलेशन की खबर सदमे में जसलीन के पिता

Bigg Boss 12: पहले दिन घरवालों के लिए विलेन बनीं शबा और सोमी

Bigg Boss 12: हिना खान ने जसलीन और अनूप जलोटा के रिश्ते पर उठाए सवाल, भड़कीं जसलीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन