1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! शाहरुख खान का बंगला हुआ सील, आयकर विभाग ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

OMG! शाहरुख खान का बंगला हुआ सील, आयकर विभाग ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 Published : Jan 30, 2018 09:37 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 09:59 pm IST

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि टैक्स डिपार्टमेन्ट की ओर से उन्हें एक नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि आयकर विभाग ने उन्हें...

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे हर दिन किसी न किसी कारण विवादों में छाए रहते हैं। अब बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि टैक्स डिपार्टमेन्ट की ओर से उन्हें एक नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि आयकर विभाग ने उन्हें उनके फार्महाउस के लिए बेनामी एक्ट के तहत यह नोटिस दिया है। दरअसल उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अलीबाग में खेती करने के लिए एक जमीन खरीदी थी, लेकिन बाद में वहां एक शानदार बंगला बनवा लिया। खबरों के अनुसार किंग खान ने इसके लिए कागजात के साथ फर्जीवाड़ा किया है।

लेकिन अब आयकर विभाग ने इस मामले सख्ती दिखाते हुए उन्होंने इसे बंगले को सील कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख को इस पर जवाब देने के लिए 90 दिन का वक्त भी दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों शाहरुख ने अपना जन्मदिन अपने इसी बंगले पर बनवाया था, जिसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।

बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन