1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैंस पर चढ़ा शाहरुख-अनुष्का की ‘जब हैरी मेट सेजल’ का खुमार, शुरु हुई एडवांस बुकिंग

फैंस पर चढ़ा शाहरुख-अनुष्का की ‘जब हैरी मेट सेजल’ का खुमार, शुरु हुई एडवांस बुकिंग

 Published : Jul 31, 2017 01:49 pm IST,  Updated : Jul 31, 2017 01:49 pm IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर खूब चर्चा बनी हुई है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी शुक्रवार 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर खूब चर्चा बनी हुई है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी शुक्रवार 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है तभी से दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म को ट्रेलर्स और गानों को तो खूब पसंद किया ही जा रहा है साथ ही अब दर्शकों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु कर दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है ये फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। वैसे ट्रेड पंडितों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले ही दिन 20 से 22 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में खुद किंग खान ने जानकारी दी है। वह इससे इतने खुश हैं कि उन्होंने ट्वीट किया, "आप सभी का जब हैरी मेट सेजल की एडवांस बुकिंग के शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि आप इस फिल्म को एन्जॉय करेंगे। आपका ये रिस्पॉन्स बहुत प्रेरित करता है।" कहा जा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 75 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म कमाई के मामले में शाहरुख की 'दिलवाले' को भी पीछा छोड़ देगी।

गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर के साथ इसके गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा को इसमें एक गुजराती लड़की सेजल की भूमिका में दिखाई दे रही है। बाते दें कि इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी तीसरी बार पर्दे पर साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही है। (IFFM 2017: ऐश्वर्या राय बच्चन को किया जाएगा सम्मानित)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन