1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने किया खुलासा, सलमान से अपनी फिल्म में कैमियो करवाना था आसान

शाहरुख ने किया खुलासा, सलमान से अपनी फिल्म में कैमियो करवाना था आसान

 Published : Jul 19, 2017 12:30 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 12:30 pm IST

सलमान खान और किंग शाहरुख खान की दोस्ती एक बार फिर से बॉलीवुड में एक बार फिर से अपने रंग बिखेर रही है। हाल ही में शाहरुक को सलमान के अभिनय से सजी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में मेहमान का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

salman - India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और किंग शाहरुख खान की दोस्ती एक बार फिर से बॉलीवुड में एक बार फिर से अपने रंग बिखेर रही है। हाल ही में शाहरुक को सलमान के अभिनय से सजी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में मेहमान का किरदार निभाते हुए देखा गया था। दर्शक लंबे वक्त से इन दोनों एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे। अब फिर से दोनों साथ अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। इस बार सलमान को शाहरुख की फिल्म में कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में दबंग खान एक खास किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

दोनों ने हाल में साथ में शूटिंग की। आनंद एल.राय के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति का भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि इससे पहले इन दोनों कलाकारों को फिल्म ‘करण अर्जुन‘ में साथ काम करते हुए देखा जा  चुका है। इसके अलावा ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी एक दूसरे की फिल्मों में मेहमान भूमिकाओं में देखे जा चुके हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान को आनंद एल राय की फिल्म में मेहमान भूमिका के लिए राजी करना मुश्किल काम था, इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, “बिल्कुल नहीं।“ उन्होंने कहा, सलमान बहुत ही उदार हैं। यह किरदार फिल्म में लंबे समय पहले से था, जब पहली बार कहानी सुनाई गई थी तभी से उसमें शामिल है। सलमान को भी कहानी सुनाई गई। मुझे लगता है कि आनंद एक समय में उनके साथ ही फिल्म करना चाहते थे। लेकिन तब दोनों के पास समय नहीं था, काम नहीं हुआ और वीएफएक्स (विजुअल इफेक्ट्स) तैयार नहीं था।“

इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा एक बार फिर शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इस फिल्म का नाम अब तक तय नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। (‘जग्गा जासूस’ की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन