1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की मां को था उन पर भरोसा, कहा था- “मेरा बेटा कहता है तो ऐसा जरूर होगा”

शाहरुख की मां को था उन पर भरोसा, कहा था- “मेरा बेटा कहता है तो ऐसा जरूर होगा”

 Published : Nov 02, 2017 11:20 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 11:20 am IST

शाहरुख खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वालों के लिए उनका बर्थ डे किसी उत्सव से कम नहीं है। शाहरुख ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपनमे शुरुआती दिनों में कड़ी मेहनत की है। उनका अपने लक्ष्‍य को लेकर हमेशा...

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वालों के लिए उनका बर्थ डे किसी उत्सव से कम नहीं है। शाहरुख ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अपनमे शुरुआती दिनों में कड़ी मेहनत की है। उनका अपने लक्ष्‍य को लेकर हमेशा फोकस रहा, दूसरों से कुछ ज्‍यादा बेहतर करने की तमन्‍ना का नाम शाहरुख खान है। आज लोगों ने उन्हें किंग खान और बादशाह बना दिया है, या यूं कहें कि बॉलीवुड में राजेश खन्‍ना और अमिताभ बच्‍चन के बाद अगर कोई रियल सुपरस्‍टार कहे जाने योग्‍य है तो उसके लिए शाहरुख खान का नाम पूरी तरह फिट माना जा सकता है। इंडस्ट्री में शाहरुख का मुकाबला अक्सर सलमान खान और आमिर खान के साथ रहता है, लेकिन जब बात किंग खान की आती है तो फैंस को उनके सामने कोई और नहीं नजर आता। एक नॉन फिल्‍मी घराने से होने के बावजूद सफलता की ऐसी धमक राजेश खन्‍ना और अमिताभ बच्‍चन के बाद शाहरुख खान ने ही देखी होगी।

दरअसल बादशाह शाहरुख खान की जिंदगी में उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान रहा है जिनके बारे में कहा जाता है कि वह एक मजबूत इरादों और सकारात्‍मक सोच वाली महिला थीं, उन्‍होंने अपने बेटे में भी यहीं गुण विकसित किया। मां के बाद गुरु का स्‍थान सबसे खास होता है, शाहरुख की लाइफ में ब्रदर डिसूजा एक ऐसे शिक्षक रहे जिनका प्रभाव शाहरुख पर सबसे अधिक पड़ा। एक बार ब्रदर डिसूजा ने शाहरुख खान से पूछा था कि, तुम क्‍या करना चाहते हो? तो उस वक्‍त किंग खान ने कहा था कि मैं बॉलीवुड जाना चाहता हूं, एक्‍टर बनना चाहता हूं, लेकिन ब्रदर डिसूजा को तब उनकी इस बात पर उतना भरोसा नहीं हुआ था, लेकिन यह बात उन्‍होंने शाहरुख खान की मां को बताई थी और उनके पूछा था कि आपको क्‍या लगता है क्‍या वह ऐसा कर सकेगा?

ब्रदर डिसूजा के सवाल पर शाहरुख की मां ने तब कहा था कि अगर मेरा शाहरुख ऐसा बोलता है,ऐसा कुछ करने का इरादा रखता है तो ऐसा हो सकता है। दरअसल वह एक ऐसी महिला थीं जो शाहरुख को कभी भी किसी बेहतर बात के लिए ना नहीं कहती थीं। शाहरुख के बॉलीवुड का एक सितारा बनने में शाहरुख की मेहनत के साथ ही एक मां के विश्‍वास की ताकत भी छुपी हुई है। गौरतलब है कि शाहरुख खान की मां का निधन 1991 में हो गया था।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन